फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान से जेवर व नकदी चुरा ले गए चोर

Sun, 29 Mar 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। विकल्पखंड फेज-2 निवासी पीके सिन्हा के घर से चोरों ने जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्रिस्टल व्यू अपार्टमेंट, चिनहट निवासी ओमजी श्रीवास्तव ने बताया कि उनके ससुर पीके सिन्हा 20 मार्च को जरूरी काम से पुणे बेटे के घर गए थे। मकान की देखरेख की जिम्मेदारी परिचित अमरजीत यादव को दी थी, जो रात में घर पर ही रुकते थे। 23 मार्च की रात अमरजीत यादव की इमरजेंसी ड्यूटी लग गई। इसके चलते वह मकान पर नहीं पहुंच सके। मंगलवार की तड़के करीब 3:40 बजे ड्यूटी से लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य ताला टूटा देखा। अंदर पहुंचने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे मिले।
विज्ञापन

अमरजीत ने तुरंत पीके सिन्हा को फोन पर घटना की सूचना दी। इसके बाद उनकी बेटी वसुंधरा मौके पर पहुंचीं। घर के भीतर सभी कमरे में सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब मिला। चौकी इंचार्ज तेज कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें