सरोजनीनगर। त्रिपुरारीनगर निवासी सुनीता के मकान का ताला तोड़कर चोर पांच लाख के जेवर और 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुनीता ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सुनीता के अनुसार 22 मार्च को वह गांव गई थीं। 25 मार्च की शाम करीब छह बजे जब वह लौटीं और घर का गेट खोलकर अंदर दाखिल हुईं तो अंदर के कमरों के ताले टूटे थे और कमरों में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर उनके घर से सोने-चांदी के पांच लाख के जेवर और 80 हजार रुपये नकद उठा ले गए थे। सरोजनीनगर थाने के अतिरिक्त प्रभारी सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।