फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परिषदीय स्कूलों में नहीं होगी परीक्षा, कक्षा एक से आठ तक के छात्र असेसमेंट से होंगे प्रमोट

Tue, 02 Mar 2021 12:53 PM IST
ishwar ashish सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को इस बार भी बिना परीक्षा अगली कक्षा में भेजा जाएगा। शैक्षिक सत्र 2020-21 में करीब 10 माह शिक्षण कार्य प्रभावित रहने के कारण परिषदीय स्कूलों में छात्रों का कक्षा स्तर पर असेसमेंट कर उन्हें प्रमोट किया जाएगा। असेसमेंट में प्रेरणा ज्ञानोत्सव के जरिये बच्चों के सीखने व पढ़ने की क्षमता का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के 1 लाख 59 हजार विद्यालयों में करीब 1 करोड़ 60 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कोरोना के कारण मार्च 2020 के दूसरे सप्ताह में इन स्कूलों का संचालन बंद हो गया था। प्रदेश सरकार ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में भी बच्चों को बिना परीक्षा के पास किया था।

वर्तमान शैक्षिक सत्र में भी पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित रहा है। जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हुईं। लेकिन परिषदीय स्कूलों में कमजोर व गरीब तबके के बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण ये ऑनलाइन क्लास का लाभ नहीं उठा सके। कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं का संचालन 10 फरवरी से शुरू किया गया है। जबकि 1 से 5 तक की कक्षाओं का संचालन सोमवार से शुरू हुआ है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की एसीएस रेणुका कुमार का कहना है कि परिषदीय स्कूलों में इस बार भी वार्षिक परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। हम सौ दिन का प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम चला रहे हैं। कक्षा स्तर पर बच्चों का असेसमेंट किया जाएगा। इसी के आधार पर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें