फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ टर्मिनल परिसर में बम मिलने से अफरा-तफरी, मॉक ड्रिल में एटीएस के 12 लोगों की टीम रही शामिल

Tue, 03 Jun 2025 03:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के अमौसी स्थित आईओसीएल में बम मिलने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। एटीएस ने बम डिफ्यूज किया, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक मॉकड्रिल थी। इसके जरिए आपात स्थिति में कर्मचारियों की तैयारियों की जांच की गई।
विज्ञापन
आईओसी के टर्मिनल पर बम मिलने की मॉकड्रिल । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के लखनऊ टर्मिनल परिसर में सोमवार दोपहर बम मिलने से अफरा-तफरा मच गई। आनन-फानन एटीएस के जवान खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंचे और बम को सुनसान जगह पर ले जाकर डिफ्यूज किया। तब लोगों की सांस में सांस आई। दरअसल, परिसर में कोई बम नहीं था। यह एक मॉकड्रिल थी।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से सोमवार दोपहर में आयोजित मॉक ड्रिल (बम थ्रेट ड्रिल) आपातकालीन स्थिति में अमौसी टर्मिनल के अधिकारियों और कर्मचारियों की फुर्ती परखने के लिए की गई।

ये भी पढ़े- UP: घरवाले नहीं हैं तो शादी कराने वाले की मौजूदगी में ही होगा विवाह पंजीकरण, इसलिए लिया गया ये बड़ा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Ram Mandir: यज्ञ मंडप के सामने ढाई घंटे हुआ प्रायश्चित पूजन, सात मंदिरों में होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा


मॉक ड्रिल में एटीएस के 12 लोगों की टीम भी शामिल रही। एटीएस ने उपकरणों और खोजी कुत्ते के जरिये आपात स्थिति से निपटने का प्रदर्शन किया। टीम ने दर्शाए गए बम को सावधानी पूर्वक बम सप्रेसर व बम ब्लैकेंट के जरिये डिफ्यूज कर दिया। आईओसीएल के अमौसी टर्मिनल प्रभारी गौरव देव ने मॉकड्रिल के एटीएस टीम का आभार व्यक्त किया।                                                                                                

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें