फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की पोषक हैं अनुप्रिया और कृष्णा पटेल, 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगा अपना दल से अलग हुआ धड़ा

Wed, 27 Feb 2019 01:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री व अपना दल की संयोजक अनुप्रिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से सांसद हरिवंश सिंह ने अपना दल (एस) की अनुप्रिया और कृष्णा पटेल पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद के पोषक दोनों दलों में कर्मठ कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं मिलता है।

विज्ञापन


हरिवंश ने ये बातें अपना दल (एस) से अलग होने के बाद अखिल भारतीय अपना दल के गठन के मौके पर कहीं। उन्होंने दावा किया कि अपना दल के 26 संस्थापक सदस्यों में से 18 उनके साथ हैं। अब नई पार्टी उपेक्षित कमेरा समाज को बूथ लेवल तक एकजुट करेगी।

दारुलसफा के कॉमन हाल में आयोजित पार्टी के पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में हरिवंश सिंह ने कहा कि अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री हैं, उनके पति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी हैं। एक रिश्तेदार जय सिंह जैकी प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे अपना दल में कृष्णा पटेल अध्यक्ष हैं, बेटी पल्लवी प्रदेश अध्यक्ष और उनके पति पंकज पटेल राष्ट्रीय महासचिव हैं। नवगठित दल के संस्थापक प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मान सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल के संस्थापक स्व. सोनेलाल पटेल की नीतियों पर चलने के लिए नई पार्टी का गठन किया गया है।

पार्टी कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सशक्तीकरण और न्याय प्रक्रिया को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद की मेडिकल छात्रा से गैंगरेप के मामले में पार्टी जल्द ही राज्यपाल राम नाईक से मिलकर कार्रवाई के लिए ज्ञापन देगी।

विज्ञापन

11 प्रदेशों में 68 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

अखिल भारतीय अपना दल लोकसभा चुनाव में 11 प्रदेशों में 68 सीटों पर अपने  प्रत्याशी उतारेगा। पार्टी उत्तर प्र्रदेश में 33, मध्य प्रदेश में 7, छत्तीसगढ़ में तीन, बिहार में छह, झारखंड में दो, महाराष्ट्र में दो, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में चार-चार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में एक-एक प्रत्याशी को लगाएगी। इस चुनाव के बाद पार्टी विधानसभा में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

संगठन का किया विस्तार
नये दल का गठन करने के बाद मान सिंह पटेल ने संगठन का विस्तार किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, सांसद कुंवर हरिवंश सिंह और डॉ. ओंकार पटेल को राष्ट्रीय महासचिव, डीपी पटेल को मप्र प्रभारी, विधि मंच प्रदेश अध्यक्ष लालेंद्र श्रीवास्तव और राजेंद्र वर्मा को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। 27 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में रैलियों की तारीखों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें