फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव राजन शुक्ला के फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 24 घंटे सुरक्षा के बावजूद वारदात

Tue, 16 Oct 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी टावर में है प्रमुख सचिव राजन शुक्ला का फ्लैट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोमतीनगर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने आईएएस अफसरों की कॉलोनी सीएसआई टावर में राजनीतिक पेंशन विभाग के प्रमुख सचिव राजन शुक्ला के फ्लैट का ताला तोड़कर नगदी व गहनों समेत लाखों का माल पार कर दिया। कॉलोनी में कड़ी सुरक्षा के बावजूद वारदात से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि विपिन खंड में आईएएस अफसरों की कॉलोनी सीएसआई टावर है। इसके बी-ब्लॉक में वरिष्ठ आईएएस अफसर राजन शुक्ला के फ्लैट नंबर 403 का ताला तोड़ चोरों ने पूरा घर इत्मीनान से खंगाला।  राजन शुक्ला पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को वाराणसी गए थे। 

सोमवार को उन्हें चोरी की सूचना मिली। देर रात लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा था। कमरों में अलमारी खुली पड़ी थीं और लॉकर टूटे थे। उसमें से गहने व नगदी गायब थी। घर का नजारा देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कॉल की। इस पर पुलिस अधीक्षक नगर उत्तरी, क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर पड़ताल की जा रही है।  
विज्ञापन


हर वक्त कड़ी सुरक्षा फिर भी वारदात
सीएसआई टॉवर में चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा रहती है। बाहरी व्यक्ति के आगमन पर गेट पर पूछताछ व नाम-पता और वाहन का नंबर नोट किया जाता है। सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। वरिष्ठ आईएएस अफसर के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करके बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे डाली। माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार रात वारदात अंजाम दी गई। पुलिस अफसर कॉलोनी में नियमित आवागमन वाले बाहरी लोगों का ब्योरा एकत्र करके तहकीकात में जुटे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें