फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय सुरक्षा के साथ मजाक, फर्जी पास के साथ अंदर घुसी कार

Tue, 16 Oct 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फर्जी पास के साथ पकड़ी गई कार
विज्ञापन

बापू भवन सचिवालय में सोमवार को दूसरे के नाम जारी पास लगाकर घूम रही अनधिकृत कार को पकड़ा गया। मामला आगे बढ़ता इसके पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने पास फाड़कर फेंक दिया। वहीं, सचिवालय प्रशासन ने मामले में चुप्पी साध ली।

विज्ञापन

  
बताया जा रहा है कि बापू भवन में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दोपहर दो बजे गांधी प्रतिमा के पास यूपी 32- केबी 0917 नंबर की (मारुति सिलेरियो) कार देखी। इसकी नंबर प्लेट पर उप्र शासन लिखा है। कार पर क्रम संख्या-348 (ई-श्रेणी) का पास लगा था।

प्रवेश पत्र संदेहास्पद लगने पर सुरक्षाकर्मियों ने वाहन लाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने कई कर्मचारियों को बुला लिया। इसके बाद मामले को दबाने और लीपापोती करने की कोशिश शुरू कर दी गई। कर्मचारियों ने बताया कि जांच में पता चला कि वाहन पर लगा पास संजय कुमार दुबे अनुसचिव राजस्व के वाहन संख्या- यूपी-32, एचबी-7014 के लिए जारी है।
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) प्रदीप कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कुछ देर बाद बात करने को कहा। फिर संपर्क किया गया तो फोन किसी और को पकड़ा दिया। वहीं, बापूभवन के आरआई मुन्नालाल द्विवेदी से संपर्क करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें