तेलीबाग। गांधीनगर में होली के दिन हुआ विवाद सुलह की कोशिश के दौरान और भड़क गया। आरोप है कि सुलह की बात करने घर पहुंचे एक युवक ने रिवाल्वर निकालकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।
गांधीनगर निवासी लक्ष्मी आर्या के मुताबिक होली के दिन उनके बेटे आदित्य आर्या और बहू पल्लवी आर्या का पड़ोस के लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे किशन लाल अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और समझौते की बात करने लगा। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि किशन लाल ने अचानक रिवाल्वर निकालकर लक्ष्मी, उनके पति और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया लक्ष्मी की तहरीर पर बुधवार शाम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।