फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः भीड़-भाड़ वाले इलाके में नवजात को छोड़ भाग निकला युवक

Mon, 14 Oct 2019 02:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नवजात को दिलाया आश्रय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके शाहदोशी मजार पर एक युवक चार दिन के नवजात को छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम ने नवजात को सीडब्लूसी के समक्ष पेश कर राजकीय बालगृह में आश्रय दिलाया।

विज्ञापन


चाइल्ड लाइन के सदस्य कृष्णा शर्मा ने बताया कि रविवार को हसनगंज स्थित शाह दोशी मजार पर युवक चार दिन के नवजात को छोड़कर भाग निकला था। सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की सदस्य अनिता त्रिपाठी व आशीष कुमार ने बच्चे को झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया।

मेडिकल के बाद सीडब्लूसी के आदेश पर नवजात को शिशु बालगृह में रखा गया है। सीडब्लूसी ने पुलिस को सीसीटीवी फु टेज के जरिए आरोपी युवक का पता लगाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें