फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ होटल कर्मी ने किया दुर्व्यवहार, केस दर्ज

Sun, 13 Oct 2019 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ब्रहमपुखर में निजी होटल के कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। उच्च न्यायालय शिमला में बतौर निजी सचिव कार्यरत करण सिंह गुलेरिया अपने परिवार के साथ शिमला जा रहे थे। करण सिंह सरकारी बस में शिमला जा रहे थे। बस ब्रहमपुखर में सवारियों को खाना खिलाने के लिए रोकी गई।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वो अपनी पत्नी के साथ होटल में खाने को लेकर कर्मचारियों से पूछताछ करने लगे तो वहां कार्यरत कर्मचारी ने उनकी पत्नी के साथ बदतमीजी की।

जब उनकी पत्नी ने खाने संबंधी पूरी जानकारी लेनी चाही तो होटल के एक कर्मचारी ने उनकी पत्नी को अश्लील शब्द कहे। थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें