फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका पर रुपये खर्च होने पर युवक ने रची थी खुद के अपहरण की कहानी

Sat, 14 Sep 2024 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। घर से मिले रुपये प्रेमिका पर खर्च होने के बाद हिसाब देने के डर से युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी। सीसीटीवी और पूछताछ में हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रहीमाबाद अनुभव सिंह के मुताबिक उन्नाव के औरास का रहने वाला रुबीन हरदोई-लखनऊ मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करता है। उसने 11 सितंबर की शाम दोस्त को काली एसयूवी से खुद के अपहरण की बात बताई थी। उसके डालीगंज में होने का पता चला था। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर मलिहाबाद तक कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले, पर कोई काली एसयूवी नहीं दिखी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह घर से 20 हजार रुपये लेकर निकला था, जो उसने प्रेमिका पर खर्च किए थे। घरवालों को हिसाब देने के डर से उसने झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें