लखनऊ। खाद्य निगम के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता दिवंगत डॉ. उदय प्रताप सिंह के भतीजे उमेश ने चाची स्मिता सिंह पर पिता की करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। एसडीएम कोर्ट मोहनलालगंज ने मार्च 2026 में जमीन के हस्तांतरण आदेश पर रोक लगाई।
मोहनलालगंज के मऊ गांव निवासी उमेश के भाई अरुणेश प्रताप सिंह उर्फ दल्लू सिंह के अनुसार, मार्च 2021 में स्मिता ने कैंसर पीड़ित पिता विजय प्रताप से पेट्रोल पंप के लिए जमीन मांगी। स्मिता ने लाभ का हिस्सा देने का वादा कर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए। 16 मार्च 2021 को स्मिता ने पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर पांच बिस्वा जमीन अपने नाम करा ली। इसी दौरान विजय प्रताप की मृत्यु हो गई। दिसंबर 2025 में स्मिता ने जमीन सहित पेट्रोल पंप बेच दिया। रजिस्ट्री कार्यालय में जांच के बाद उमेश ने दिसंबर 2025 में चाची के खिलाफ याचिका दायर की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मार्च 2026 में जमीन दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी।