फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राख हुए आशियाने को फिर से संवार रहे पीड़ित

विज्ञापन
नया आ​शियाना बनाते लोग और मौके पर पहुंचे कल्बे जवाद।
विज्ञापन
लखनऊ।
विज्ञापन

विकासनगर सेक्टर 12 में अग्निकांड के बाद पीड़ित राख हुए आशियाने को फिर से संवारने में जुट गए हैं। शुक्रवार को पीड़ितों ने रहने के लिए नम आंखों से बांस, बल्ली, पॉलिथिन और तिरपाल के सहारे आशियाना बनाना शुरू कर दिया।
अग्निकांड पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि जो चला गया, उसे सोचकर ठहर नहीं सकते। परिवार के लिए आगे बढ़ना होगा। राम चंद्र कश्यप, गुड्डू और रामू सुबह से ही सफाई में जुटे थे। महिलाएं भी खाक हो चुकी गृहस्थी संभालने में लगी हुई थीं। सायरा बानो, नीलम, लक्ष्मी और मीना ने बताया कि वह दूसरों के घरों में काम कर परिवार का भरण करती हैं। अब सबकुछ राख हो गया। ऐसे में महिलाएं काम पर भी नहीं जा सकीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि जिन घरों में वह काम करती हैं, वहां से उन्हें राशन व अन्य सहयोग मिल रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यह हादसा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है। शुक्रवार को कई संगठनों, एनजीओ व स्थानीय लोगों ने पीड़ितों की मदद की और उन्हें सहयोग पहुंचाया।
विज्ञापन

मौलाना कल्बे जव्वाद ने की मुआवजे की मांग
शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद शुक्रवार शाम को अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर कोई पीड़ितों की मदद करे। सरकार पीड़ितों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दे। पीड़ितों को यहां से हटाया न जाए। अगर इन्हें हटाया जाता है तो माना जाएगा कि साजिश के तहत आग लगाई गई है। पीड़ितों को मौके पर ही दोबारा बसाया जाए। मौलाना ने मामले की जांच की मांग भी की।

नया आशियाना बनाते लोग और मौके पर पहुंचे कल्बे जवाद।

Next
AU ऐप में पढ़ें