फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनकोर में दिख रही युवाओं की बहुमुखी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की ओर से अपने वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव एनकोर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भावी इंजीनियर व राजधानी के कई कॉलेजों के छात्र-छात्राएं जमकर धमाल और मस्ती कर रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और परस्पर सहयोग जैसे गुणों का विकास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आयोजन में मोनोलॉग, मिमिक्री, स्किट, तस्वीरों की दास्तां और मूक अभिनय जैसी प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही लाइव स्केचिंग, रूबरू (डिबेट), ट्रेजर हंट तथा कैंपस तहकीकात जैसी बौद्धिक प्रतियोगिताएं हुईं। ई-गेम्स और 1वी1 डांस बैटल और स्टैंड-अप कॉमेडी में खूब झूमे। सूफी नाइट ने इसमें और रंग भरने का काम किया। रैंप पर भी युवाओं ने जलवा बिखेरा।

इस साल महोत्सव में कई महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। सभी प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को की जाएगी। इस अवसर पर आईईटी निदेशक प्रो. विनीत कंसल, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. पुष्कर त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. उपेंद्र कुमार तथा रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप बाजपेयी आदि उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें