फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की सूची में नेताजी के ड्राइवर और नाई को मिली तरजीह, ड्राइवर ने सिफारिश की पार्षद का टिकट कटा

Sat, 04 Nov 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को 110 में 96 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इसमें सपा प्रमुख के ड्राइवर और नाई को विशेष तरजीह दी गई है। इनके परिवार के सदस्यों को टिकट देने के लिए विक्रमादित्य वार्ड और महात्मा गांधी वार्ड के मौजूदा पार्षदों के टिकट काट दिए गए गए हैं। 
विज्ञापन


इसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष भी है। 14 वार्डों के प्रत्याशियों केनाम अभी तय नहीं किए गए हैं। इनकी सूची बाद में जारी की जाएगी। जारी सूची में मौजूदा पार्षदों को तरजीह दी गई है। जहां पर सीट महिला हो गई, वहां पर पार्षद की पत्नियों को टिकट दिया गया है।

कई नामित पार्षदों की पत्नियों को भी जगह मिली है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से सुबह जारी सूची में से दो नाम दोपहर तक बदल गए।

चली ड्राइवर की पैरवी, कट गया पार्षद का टिकट

अखिलेश यादव
विक्रमादित्य वार्ड के मौजूदा पार्षद नीरज यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। इस बार इनका टिकट काटकर संजय यादव को दे दिया गया है।

कहा जाता है कि संजय यादव के परिवार का सदस्य समाजवादी पार्टी के एक आला नेता की गाड़ी चलाता है। उसकी तगड़ी पैरवी के कारण नीरज का टिकट काट दिया गया। इसी तरह महात्मा गांधी वार्ड की पार्षद संगीता निषाद को भी इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया।

यहां पर शारिक सलमानी को टिकट दिया गया है। कहा जा रहा है कि सपा परिवार के एक आला नेता की सिफारिश पर संगीता का टिकट काट दिया गया।

वहीं मशकगंज वार्ड के मौजूदा पार्षद लक्ष्मी नारायण का टिकट काटकर इस बार दबंग माने जाने वाले नईम नम्मू को टिकट दिया गया है। चर्चा है कि इनकी तगड़ी सिफारिश सपा की नगर इकाई के एक बड़े नेता ने की है।

सुबह पत्नी को टिकट, शाम को पति पा गए जगह

समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सपा की सुबह जारी सूची में जानकीपुरम द्वितीय वार्ड से आशा सिंह को टिकट दिया गया था। दोपहर बाद जारी संशोधित सूची में आशा का टिकट काटकर कुमारी अपूर्वा वर्मा को टिकट दे दिया गया।

इसी तरह अयोध्यादास वार्ड से सुबह जारी हुई सूची में नाजिया मुसब्बिर का नाम था, लेकिन दोपहर की सूची में उनका नाम काटकर उनके पति मुसब्बिर अली मंसू को टिकट दिया गया।
विज्ञापन

विधायकी नहीं मिली, अब जुगत पार्षदी के लिए

समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
गीतापल्ली  वार्ड से पांच साल पहले पार्षद रहीं संतोष चौहान को इस बार फिर पार्टी ने टिकट दिया है। इस बार इनको ओम नगर वार्ड से टिकट दिया गया है। पिछली बार 2012 में पार्टी ने इनको कैंट विधानसभा का टिकट दिया था। अब फिर इनको पार्षदी का टिकट दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें