फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुशायरे में शायरों के कलाम ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
मुशायरे में शायरों के कलाम ने लूटी वाहवाही
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग स्थित बस स्टेशन के पास एक होटल में अंदाज-ए-बयां और... व आस-द कल्चरल सोसायटी की ओर से रविवार शाम मुशायरे की महफिल सजी जिसमें देश के मशहूर शायरों और कवियों ने शिरकत की। शायर नदीम फर्रुख की निजामत और शोभित मोहनदास क सदारत में आयोजित मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस डॉ. हरिओम मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर साहित्यिक उपलब्धियों के लिए पद्मश्री विद्या विंदु सिंह व अभिषेक शुक्ला और सामाजिक योगदान हेतु डॉ. अहमद रजा व डॉ. कौसर उस्मान को सम्मानित किया। आस द कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष सुधांशु मणि और अंदाज-ए-बयां और... की ओर से शाजिया किदवई व रेहान सिद्दीकी ने सभी का स्वागत किया। बलवंत सिंह ने अपने कलाम से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने पढ़ा- वो घर में भी हो सकता था, कचहरी में जो समझौता हुआ है। मेरठ से आईं हिमांशी बाबरा ने पढ़ा- दिल ऐसे मुब्तला हुआ तेरे मलाल में, जुल्फें सफेद हो गईं उन्नीस साल में...।
अम्बरीष ठाकुर ने पढ़ा- यह तो किस्मत है कदमों में पड़े हैं तेरे, वरना हम फूल हैं देवों पे चढ़ने वाले...। सहारनपुर से आए डॉ. नदीम शाद, लखनऊ से डॉ. बलवंत सिंह, हास्य कवि सर्वेश अस्थाना, सलीम सिद्दीकी, अब्बास क़मर, अमीर इमाम, तारिक़ क़मर, सलमान ज़फर, तारा इक़बाल, राजुपुरी जी ने अपने कलाम पेश किए।

मुशायरे में शायरों के कलाम ने लूटी वाहवाही

मुशायरे में शायरों के कलाम ने लूटी वाहवाही

मुशायरे में शायरों के कलाम ने लूटी वाहवाही

मुशायरे में शायरों के कलाम ने लूटी वाहवाही

मुशायरे में शायरों के कलाम ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें