गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर मंचन
लखनऊ। गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के मौके पर बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में रवींद्र संध्या का कार्यक्रम हुआ। कोलकाता की रवींद्र संगीत गायिका श्राबोनी सेन ने लाइव प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया तो दिल्ली के नाट्य समूह जापोनोचित्रो ने गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर आधारित नाटक के मंचन से हर किसी को भाव विभोर कर दिया। बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सचिव प्रतीक सिन्हा ने बताया कि 700 से अधिक बंगाली परिवारों के इस सांस्कृतिक समूह का मकसद बंगाली और भारतीय संस्कृति, साहित्य व संगीत को समाज के सामने लेके आना और नई पीढ़ी तक समृद्ध विरासत पहुंचाना था। कार्यक्रम में साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली लखनऊ की विशिष्ट हस्तियों पद्मश्री अनिल रस्तोगी और प्रसिद्ध सरोद वादक अभिजीत राय चौधरी को दिया गया।
गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर मंचन
गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर मंचन
गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर मंचन
गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर मंचन
गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर मंचन
गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर मंचन
गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर मंचन
गुरुदेव टैगोर की कहानी महामाया पर मंचन