फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुद को भाजपा नेता बताकर अधिकारियों को फोन करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता की अपने व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर शासन के अधिकारियों को कॉल कर अर्दब में लेने वाले आरोपी फिरोजाबाद जनपद के नसीरपुर भाकलपुर निवासी सर्वेश कुमार उर्फ माथुर जी को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कॉल करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी कुछ समय से औरैया जिले के अजीतमल मुरादगंज में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसने भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के नाम से ट्रू-कॉलर में उनका नाम फीड किया। साथ ही उनकी डीपी भी अपने व्हाट्सएप पर लगाई। उसके बाद आरोपी ने वरिष्ठ भाजपा नेता बताकर शासन के कई अधिकारियों को व्हाट्सएप पर कॉल की। आरोपी ने फोन पर परिचितों का काम करने का दबाव बनाते हुए अभद्रता कर अर्दब में लेने की कोशिश की। शक होने पर एक अधिकारी ने मामले की जानकारी भाजपा से जुड़े दूसरे पदाधिकारी को दी। सच्चाई सामने आने के बाद हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन औरैया मिली और उसको वहां से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें