फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के गोदाम पर हुई छापेमारी में डीएसओ पर गिरी गाज, हटाए गए

Thu, 05 Apr 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
गरीबों के कोटे के अनाज की चोरी कर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई फिर दबाव में दिखने लगी है। खाद्य व रसद विभाग की ओर से बुधवार को देर शाम जिला आपूर्ति अधिकारी केएल तिवारी को हटाने का फरमान जारी कर दिया। साथ ही उनकी जगह बंदायू में तैनात रामेंद्र प्रताप सिंह को राजधानी का नया जिला पूर्ति अधिकारी बना दिया गया।
विज्ञापन


जानकार इस कार्रवाई को बीते शनिवार पांडेय गल्ला मंडी में एक भाजपा नेता के अनाज गोदाम पर हुई छापेमारी से जोड़ कर देख रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी नए डीएसओ की तैनाती को रूटीन प्रक्रिया बता रहे हैं। बीते वर्ष दिसंबर में डीएसओ से डीसी (मंडलीय आयुक्त) के पद पर प्रोन्नति के बाद भी केएल तिवारी राजधानी में बीते तीन माह से डीएसओ की जिम्मेदारी संभाले हुए थे।

दूसरी तरफ डीएम कौशल राज शर्मा ने भी अनाज चोरी में फंसे और फरार चल रहे सप्लाई ठेकेदार के नाम से कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में संचालित राशन दुकान को निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपी के कलेक्ट्रेट स्तर से जारी चरित्र व हैसियत प्रमाणपत्र भी निरस्त किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीएम ने मोहनलालगंज तहसील में बतौर राजस्व डिफाल्टर चिन्हित सर्वेश पांडेय के पुराने दस्तावेज तलब किए हैं और बकाया की वसूली के लिए कहा है। उन्होंने गुरुवार से शुरू हो रहे अप्रैल माह के वितरण दिवस के दौरान राशन दुकानों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने देने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन

जांच पड़ताल पड़ी भारी

- फोटो : डेमो
पांडेयगंज में छापेमारी में कोटेदार संघ से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी का नाम सामने आया था। डीएसओ ने फिर से मामले में कुछ तेजी दिखाते हुए सचिव मंडी समिति को भी पत्र भेजकर भाजपा नेता के अनाज गोदाम के लिए हुई अनाज खरीद से जुड़े मंडी शुल्क के दस्तावेज तलब किए थे।

कहा जा रहा है कि इससे इस मामले में भाजपा नेता के घिरने की आशंका को लेकर डीएसओ पर कार्रवाई को ठंडा करने के लिए दबाव बनने लगा था। राशन दुकानों की जांच से जुड़ी सत्यापन रिपोर्ट लेकर डीएसओ व एआरओ को डीएम ने शिविर कार्यालय बुलाया।

इस दौरान डीएसओ ने कोटेदार अमिता गुप्ता व ममता मिश्रा की राशन दुकानों में 40 कुंतल अनाज की कमी के आधार पर वितरण लाइसेंस व दुकान निलंबित करने की रिपोर्ट दी। इस पर डीएम ने दोनों कोटेदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु वितरण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी दौरान डीएसओ को हटाए जाने की जानकारी दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें