लखनऊ नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन के शपथ समारोह में मौजूद लोग।
लखनऊ। लखनऊ नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2026-28 का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को निरालानगर स्थित एलएनएचए भवन में हुआ। मुख्य अतिथि लखनऊ हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने अध्यक्ष और डॉ. सलमान खालिद ने सचिव पद की शपथ ली। डॉ. प्रांजल अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। डॉ. वारिजा सेठ और डॉ. अभिषेक शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। डॉ. आलोक माहेश्वरी ने बताया कि सभी को प्रमाणपत्र दिए गए। अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और अस्पताल संचालकों के मुद्दे उठाने की बात कही।