फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामायणी सम्मान के लिए लखनऊ के डॉ. अवधी हरि चयनित

विज्ञापन
रामायणी सम्मान के लिए लखनऊ के डॉ. अवधी हरि चयनित
विज्ञापन
लखनऊ। रामायण रिसर्च काउंसिल की ओर से गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर दिए जाने वाले ‘रामायणी सम्मान-2026’ के लिए लखनऊ के साहित्यकार और कालीचरण इंटर कॉलेज के वाणिज्य शिक्षक डॉ. हरि प्रकाश श्रीवास्तव ‘अवधी हरि’ का चयन किया गया है। देशभर से चयनित 28 विभूतियों में उन्हें शामिल किया गया है। सम्मान समारोह 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर वाराणसी सि्थत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में आयोजित होगा। डॉ. ‘अवधी हरि’ गजल, गीत, दोहा, छंद और मुक्तक समेत कई काव्य विधाओं में सृजन करते हैं। आध्यात्मिक साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से पहचान मिली है। अब तक उनकी 53 कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें 48 आध्यात्मिक कृतियां हैं। इनमें करीब तीन दर्जन रचनाएं विभिन्न देवी-देवताओं की संस्कृत स्तुतियों के हिंदी काव्य में भावानुवाद पर आधारित हैं। आध्यात्मिक साहित्य के क्षेत्र में किए गए इसी उल्लेखनीय कार्य के लिए कुछ माह पूर्व उनका नाम ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें