फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हैवानियत के बाद बच्ची के गले में ठोंकी थी आठ इंच कील, ट्रॉमा सेंटर में जटिल ऑपरेशन कर निकाला

Fri, 30 May 2025 01:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डॉक्टर ने बताया कि आठ इंच की धारदार कील गर्दन के रास्ते से मुंह को चीरते हुए खून की नली के पास से होते हुए दिमाग में घुसी थी। जटिल ऑपरेशन कर इसे निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
केजीएमयू लखनऊ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैवानियत के बाद मासूम के गले में ठोकी गई कील 15 दिन बाद केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में जटिल ऑपरेशन कर निकाल दी गई। बच्ची की हालत में सुधार है। बलरामपुर की सात साल की बच्ची के साथ 15 मई को हैवानियत हुई थी। उसके गले में कील ठोक दी गई थी। परिजन 16 मई की रात उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे। डॉ. वैभव की टीम ने बच्ची को भर्ती करके जांच कराई।

विज्ञापन


ट्रॉमा सर्जरी के प्रमुख डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि आठ इंच की धारदार कील गर्दन के रास्ते से मुंह को चीरते हुए खून की नली के पास से होते हुए दिमाग में घुसी थी। इससे आवाज जाने, दिमाग में संक्रमण व अत्याधुनिक रक्तस्त्राव से ब्रेन डेड होने का खतरा था।

ये भी पढ़ें - प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लक्कड़ शाह बाबा की मजार पर लगने वाले मेले पर लगी रोक, 16वीं शताब्दी से चल रही थी परंपरा, गुरु नानक से जुड़ी है कहानी


टीम ने बेहद सर्तकता से ऑपरेशन करके कील को निकाल दिया है। इसमें ईएनटी व न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों को शामिल किया गया। बच्ची को खून चढ़ाकर दवाएं दी गईं। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. समीर मिश्रा के साथ डॉ. वैभव जायसवाल, डॉ. यादवेंद्र, डॉ. लोकेश, डॉ. एकता, डॉ. अर्पिता, डॉ. अंजना, डॉ. आकाश, डॉ. विशाल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें