फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिव्यांगों के साथ चिकित्सकों की जुगलबंदी ने मोहा मन

विज्ञापन
प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। बांधवी फाउंडेशन और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कला मंडपम संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगों के साथ चिकित्सकों ने गीतों की जुगलबंदी कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद ओझा ने दृष्टिबाधित बच्ची स्वरा चंद्रा के साथ कोरा कागज था ये मन मेरा... गीत गाया तो हॉल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद तो कई चिकित्सकों और दिव्यांग कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद (राज्यसभा) डॉ. अशोक बाजपेई, विशिष्ट अतिथि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. सृष्टि धवन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू जैन, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. सीमा सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष माथुर, तिलोई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुचिन ओझा के अलावा दिव्यांग कलाकार अंकित, शबाब, सोनाली, शीबू और दिव्यांशी मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया।
केंद्रीय विद्यालय के दृष्टिबाधित संगीत शिक्षक अंकित श्रीवास्तव ने लागा चुनरी में दाग... पर प्रस्तुति दी। रायबरेली के दृष्टिबाधित गायक शबाब अली ने होली गीत सुनाया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधा बाजपेई, भातखंडे विवि की परीक्षा नियंत्रक डॉ. रुचि खरे, कर्नल जाहिद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें