फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईकोर्ट ने मोहनलालगंज के तत्कालीन एसडीएम को दिए गए दंडादेश किए रद्द

विज्ञापन
हाईकोर्ट।
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मोहनलालगंज के तत्कालीन एसडीएम संतोष कुमार सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके सेवा मामले में दिए गए दंडादेशों को रद्द करते हुए सक्षम प्राधिकारी को तीन माह में सभी सेवा लाभ प्रदान करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की अवकाशकालीन पीठ ने बुधवार को यह फैसला संतोष कुमार सिंह की याचिका पर सुनाया। याचिका में 10 सितंबर 2025 के दंड आदेश को चुनौती दी गई थी। साथ ही, 9 दिसंबर 2025 को पारित परिणामी आदेश को भी निरस्त करने का आग्रह किया गया था। कोर्ट ने कहा कि दोनों दंडात्मक आदेश कानूनन सही नहीं थे। इसलिए उन्हें रद्द करना उचित है।

दरअसल, जिलाधिकारी ने 13 दिसंबर 2018 को संतोष कुमार सिंह के खिलाफ कथित अनियमितता के मामले में जांच की सिफारिश की थी। जांच के बाद ही संतोष कुमार सिंह के खिलाफ आदेश पारित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें