फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोजपा (रामविलास) को कार्यक्रम की नहीं दी अनुमति, कई हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
पुलिस से वार्ता करते पार्टी नेता।
विज्ञापन
मलिहाबाद। कसमंडी कलां में विवादित ढांचों के विवाद में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी राजपासी महाराजा कंस के सम्मान में मैदान में उतर आई है। बुधवार को पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी अरुण भारती की अगुवाई में लखनऊ में कार्यक्रम करने और विवादित ढांचों पर जाने की अनुमति प्रशासन से मांगी गई थी, लेकिन शांति व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने विवादित स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी। वहीं, पार्टी के यूपी पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट रखा।
विज्ञापन



पार्टी के सह मीडिया प्रभारी राजेश कुमार रावत ने बताया कि देर रात प्रशासन ने कार्यक्रम करने की अनुमति रद्द कर दी। वहीं वीडियो के माध्यम से सांसद अरुण भारती ने कहा कि राजपासी महाराजा कंस का इतिहास गजेटियर के पन्नों में भी दर्ज है। उन्होंने ने एएसआई से ढांचों का निष्पक्ष सर्वेक्षण, अभिलेखों से सत्य सामने लाने और जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है। (संवाद)

पुलिस से वार्ता करते पार्टी नेता।

पुलिस से वार्ता करते पार्टी नेता।

पुलिस से वार्ता करते पार्टी नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें