फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से प्रेम प्रसंग, लेनदेन के विवाद में कंपनी मालिक ने ही कराई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा के दादूपुर में रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश किया है। पत्नी से प्रेम प्रसंग, लेनदेन के विवाद में कंपनी के मालिक विवेक सिंह ने अपने कर्मचारी गाजीपुर क्षेत्र के महेन करीमुद्दीनपुर निवासी वसीम अली खान से उसकी हत्या कराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के मुताबिक डेस्टिनी कॉलोनी दादूपुर निवासी कुनाल विवेक की कंपनी स्वास्तिक एसोसिएटस में रिकवरी एजेंट था। पूछताछ में विवेक ने बताया कि कुनाल उसकी पत्नी से फोन पर बातें करता था, जिससे उसकी गांव में बदनामी हो रही थी। कुनाल से रुपयों के लेनदेन को लेकर भी विवाद था। इस वजह से उसने उसकी हत्या की साजिश रची। इस काम के लिए विवेक ने अपने कर्मचारी वसीम को साथ लिया। विवेक ने उससे कहा था कि अगर वह कुनाल की हत्या करता है तो उसे घर बनाकर गिफ्ट करेगा।



मौसम साफ है... खर्रा सो रहा है, निपटा दो

एसीपी के मुताबिक साजिश के तहत विवेक ने सोमवार रात कुनाल को खूब शराब पिलाई। उसके सो जाने पर रात 9:30 बजे वसीम को फोन कर कहा कि मौसम साफ है... खर्रा सो रहा है। दरवाजा खुला है, आज इसे निपटा दो। विवेक ऑफिस का दरवाजा खोलकर चला गया। इस बीच वसीम पहुंचा और ऑफिस में रखे सब्बल से कुनाल के सिर और चेहरे पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले के दौरान वसीम के कपड़े खून से सन गए। उसने पास के खाली प्लॉट में खून से सना सब्बल फेंक दिया। फिर सीधा गिट्टी प्लांट पर विवेक के पास पहुंचकर बताया कि काम हो गया है। वसीम कुनाल का फोन भी उठा लाया। पकड़े जाने के डर से विवेक ने उसे पास के नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन




पुलिस की हर गतिविधि पर थी आरोपियों की नजर

गिट्टी प्लांट पर वसीम ने कपड़े बदले और फिर दोनों वहां से घर चले गए। वसीम सरोजनीनगर के गौरी बाजार में रहता है। अगले दिन महिला सफाईकर्मी की सूचना पर दोनों मौके पर पहुंचे और लगातार पुलिस की गतिविधि पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने जब खून से सना सब्बल बरामद किया तो वसीम वहीं पर था, ताकि किसी को संदेह न हो। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के साथ कुनाल के भाई से अज्ञात के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी। पूछताछ में वसीम ने बताया कि विवेक ने उससे कहा था कि कुनाल उसकी पत्नी से बातें करता है, जो उसे ठीक नहीं लगता। इसके अलावा रुपयों के लेनदेन के विवाद में दोनों में मनमुटाव हो गया था। इसे लेकर वसीम ने कुनाल को कई बार समझाया भी, पर वह बात मानने के बजाय धमकी देने लगता था। एसीपी के मुताबिक सर्विलांस से विवेक व वसीम की लोकेशन एक ही जगह पर मिलने से शक गहराया। सख्ती से पूछताछ पर दोनों ने जुर्म कुबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें