फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अचानक आग लगने के बाद चल पड़ी कार, डिवाइडर से टकराकर रुकी

Wed, 09 Oct 2024 06:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क पर खड़ी डॉक्टर की कार में अचानक आग लग गई। कार स्टार्ट होकर चलने लगी और कुछ दूरी पर डिवाइडर से टकराकर रुक गई। पुलिस ने दुकानदार की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया। घटना राजाजीपुरम इलाके में बुधवार दोपहर की है।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल में कार्यरत डॉ. अंकित अग्रवाल ठाकुरगंज के मनोहरनगर इलाके में रहते हैं। दोपहर करीब दो बजे वह पत्नी संग टेंपो स्टैंड स्थित एचडीएफसी बैंक गए थे। कार सड़क किनारे खड़ी की और पत्नी संग बैंक चले गए। इस बीच कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा और आग लग गई। कार स्टार्ट होकर चल पड़ी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। करीब 20 फीट दूर जाकर डिवाइडर से टकराकर रुक गई। हादसा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें