मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को बलरामपुर पहुंच गए हैं। यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे और बृहस्पतिवार सुबह देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार की शाम को बलरामपुर जिले पहुंचे हैं। हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और इसके बाद देवीपाटन मंदिर रवाना हो गए। मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद बृहस्पतिवार की सुबह पूजन अर्चन करेंगे।