फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेल कर्मियों की आरामगाह बनेंगी 55 पुरानी बोगियां

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रेनों के एसी मैकेनिक, कोच अटेंडेंट व सफाईकर्मियों के आराम करने के लिए पुरानी बोगियां रेस्टरूम के तौर पर विकसित की जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन इसका प्रयास कर रहा है। उसने लखनऊ, बनारस और इज्जतनगर मंडल की 55 बोगियां चिह्नित की हैं। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे प्रशासन लोको पायलटों, गार्डों को रनिंग रूम में ठहरने की सुविधा देता है, जहां ड्यूटी के बाद वे आराम करते हैं, लेकिन उसी ट्रेन के कोच अटेंडेंट, एसी मैकेनिक और सफाईकर्मियों के लिए आराम की व्यवस्थाएं नहीं होतीं। हालांकि, ये कर्मचारी संविदा पर होते हैं, लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों के इन संविदाकर्मियों के लिए पुराने कोच को आरामघर में बदलने का निर्णय लिया है। इससे उनकी थकान मिटेगी और काम पर असर नहीं पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें