फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 वर्ष से सड़क और नाली के लिए जूझ रही नया मिश्रपुर की 1,500 की आबादी

विज्ञापन
नया मिश्रपुर की खराब सड़क।
विज्ञापन
लखनऊ। विधान भवन और नगर निगम के मुख्य कार्यालय से करीब 16 किमी दूर कुर्सी रोड स्थित नया मिश्रपुर की करीब 1,500 की आबादी 15 वर्षों से सड़क और नाली जैसी मूलभूत जरूरतों से जूझ रही है। जनप्रतिनिधि समस्याएं तो सुनते हैं, लेकिन समाधान निकालने के बजाय आश्वासन देते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार, नया मिश्रपुर में 50 से 60 घर हैं और इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। चुनाव के समय पार्टियों के नेता विकास के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन जीतने के बाद इस क्षेत्र को भूल जाते हैं। यही नहीं, इस क्षेत्र में आवारा पशुओं से भी परेशानी होती है। गाय और भैंस पालने वाले लोग इन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं। इससे और गंदगी होती है।

मिश्रपुर के निवासी राहुल राजपूत बनाते हैं कि यहां वर्षों से कच्ची सड़क है। बारिश के समय जलभराव हो जाता है। घरों का पानी भी सड़क पर बहता है। इससे कीचड़ रहती है। एक साल में सांसद, महापौर और नगर आयुक्त को सात से आठ बार शिकायत और मांग पत्र दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी उमेश ने बताया कि सोसाइटी ने जो कच्ची सड़क बनाई थी, वह छुट्टा जानवरों से बर्बाद हो गया है। छुट्टा जानकारों को रोकने के लिए कई बार डेयरी वालों से विवाद भी हुआ। नगर निगम से यही मांग है कि क्षेत्र में कम से कम सड़क और नाली बनाई जाए, ताकि स्थानीय लोगों को मूलभूत समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

सड़क व नाली निर्माण के लिए की गई है बजट की मांग
Iमिश्रपुर में सड़क और नाली के निर्माण के लिए महापौर व नगर आयुक्त से बजट की मांग की गई है। बजट जारी होने पर यहां की समस्याओं को दूर किया जाएगा। I
- रामू, पार्षद, शहीद भगत सिंह द्वितीय वार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें