उत्तराखंड महोत्सव
पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में उधांचल कला केंद्र की ओर से छोलिया नृत्य, अल्मोड़ा संस्कार से सनातन प्रमोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में अभिव्यक्ति मातृ पूजन, श्रेयासी पांडेय का नृत्य व सुमित सिंह का सूफी कथक, पहाड़ी मिक्स नृत्य के आयोजन दोपहर 2 बजे से।
देवकी बोरा की ओर से झोड़ा नृत्य, इंदु भट्ट ममगई के नेतृत्व में घसियारी व छपेली नृत्य, झोड़ा प्रतियोगिता में पांच दलों की प्रस्तुति। वॉयस ऑफ उत्तराखंड में छपेली की प्रस्तुति। नाचेगा भारत कार्यक्रम में तीन दलों की प्रस्तुति। डांस उत्तराखंड डांस, सीजन-4 में 4 दलों की प्रस्तुतियां शाम 5 बजे से।
स्वदेशी संकल्प
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर स्वेदशी संकल्प अभियान की शुरुआत हजरतगंज स्थित जीपीओ में गांधी प्रतिमा के निकट दोपहर 1 बजे।
फैशन वीक
तीन दिवसीय रिवायत फैशन वीक के अंतिम दिन रैंपवॉक के बाद पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का शो शाम 7:15 से।
रामकथा
ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान के तुलसी स्मारक सभागार में चल रही संगीतमय रामकथा दोपहर तीन बजे से।
पूर्वावलोकन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 13 से 18 नवंबर के बीच होने वाले राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी दिवस के संबंध में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण असीम अरुण का पूर्वावलोकन कार्यक्रम में संयुक्त संबोधन लोकभवन के मीडिया सेंटर में दोपहर 1:30 बजे।
खेल
जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग हॉल में दोपहर 12 बजे से।
सी डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत क्रिकेट प्रमोशन ग्रुप और ज्योति क्लब का मुकाबला एलडीए स्टेडियम (अलीगंज) में सुबह नौ बजे से।