फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सोशल मीडिया पर बच्चों के बीच धर्म को लेकर हुई बहस पर हंगामा, बंद हुआ बाजार, भारी पुलिसबल तैनात

Mon, 07 Oct 2024 10:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

दो समुदाय के बच्चों के बीच इंस्टाग्राम पर चैट हो रही थी। इसे लेकर हंगामा हो गया। समुदाय विशेष के लोगों ने भड़काऊ नारेबाजी की। मौके पर एसडीएम व एएसपी सहित चार थानों की पुलिस व पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
बाजार में तैनात पुलिस बल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच की कोतवाली नानपारा क्षेत्र में दो बच्चों के बीच धर्म से जुड़ी बातों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई चैटिंग से हंगामा खड़ा हो गया। सुनार मंडी निवासी 12 वर्षीय जय सोनी व चूड़ी वाली गली निवासी आफताब के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोनों धर्मों को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान दोनो बच्चों ने अपने-अपने धर्मों के पक्ष में टिप्पणी की थी। बहस बढ़ने के बाद जय सोनी ने अपनी चैट डिलीट कर दी लेकिन आफताब ने इसे डिलीट नहीं किया।

विज्ञापन


इसे लेकर सोमवार देर शाम समुदाय विशेष के लोग काफी संख्या में एकत्रित होकर सोनार मंडी पहुंचे और जय सोनी के घर को घेर कर भड़काऊ नारेबाजी करने लगे। इसके जवाब में हिंदू समुदाय के लोग भी एकत्रित होने लगे। इससे आपसी टकराव की आशंका से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाल प्रदीप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालात बिगड़ती देख कोतवाली पुलिस ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस व दो कंपनी पीएसी
दो समुदायों के बीच तनाव होने की जानकारी के बाद एसपी वृंदा शुक्ला ने मौके पर नवाबगंज, मटेरा, रुपईडीहा व कोतवाली नानपारा की पुलिस को तैनात कर दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में दो कंपनी पीएसी तैनात करने के साथ ही सभी से अमन व शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

एसडीएम व एएसपी कर रहे कैंप

कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी होने पर एसडीएम नानपारा अश्वनी पांडेय, एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ प्रद्युम्न सिंह, तहसीलदार अजय यादव आदि मौके पर पहुंचे। सभी ने दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को समझा बुझा कर मौके से हटाया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा धार्मिक नारेबाजी बंद न किए जाने पर पुलिस ने सख्ती दिखा कर लोगों को मौके से खदेड़ा। तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखने के लिए एसडीएम, एएसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद बने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें