मानकनगर से ऐशबाग के बीच नई रेल लाइन पर दस अगस्त को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके कारण लखनऊ-आगरा इंटरसिटी सहित 10 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि शताब्दी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें लखनऊ जंक्शन के बजाय चारबाग स्टेशन से चलेंगी।
जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया, उनमें 12179 व 12180 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी, 11109 व 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी, 22453 व 22454 मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस, 22531 व 22532 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, 64253 लखनऊ-कल्याणपुर मेमू और 64271 बाराबंकी-लखनऊ जंक्शन मेमू शामिल हैं।