फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी निकालने लगी दम, यूपी में पारा 48 डिग्री की ओर

Thu, 19 May 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे में लू, उमस और गर्मी दम निकालने लगी है। झुलसाती लू के चलते बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हुआ। बांदा में तो पारा 48 डिग्री की ओर बढ़ गया। 
विज्ञापन


47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा सूबे में सबसे गर्म स्थान रहा जबकि इलाहाबाद में 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रात में भी राहत नहीं मिल रही। कई शहरों में रात का तापमान 26 से 30 डिग्री केबीच दर्ज हुआ। 

मौसम विज्ञानियों ने अगले 36 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ धूल भरे तेज अंधड़ और आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

चाहे पूर्वी हो पश्चिमी, लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दोपहर से लेकर शाम तक सड़कें ही नहीं बाजारों तक में सन्नाटा पसरा रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि हीट वेव कंडीशन एक्टिव होने के चलते सूबे में गर्मी जोरों पर है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानें, कहां कितना तापमान

गर्मी ने द‌िखाए तेवर - फोटो : Amar Ujala
अगले 36 घंटों में पूर्वी यूपी में मौसमी उठापटक हो सकती है। पूर्वी उप्र में सक्रिय हो रहे चक्रवात के चलते तराई के इलाकों और बिहार की सीमा से सटे पूर्वी यूपी के इलाकों में गरज-चमक के साथ धूल भरे आंधी-अंधड़ आ सकते हैं। 

कुछेक स्थानों पर तेज बौछारों के भी पड़ने की संभावना है। जबकि पश्चिमी उप्र में हीट वेव कंडीशन जारी रहेगी। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, फुर्सतगंज, चुर्क, कानपुर, इटावा, फतेहगढ़, हरदोई, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़ और बस्ती में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से 46 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

यहां 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
बांदा- 47.2
इलाहाबाद (पीबीओ) 46.7
झांसी  46.4
उरई- 46
आगरा 45.4
हमीरपुर और चुर्क 45.2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें