फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक रुक कर जारी बारिश से तापमान तीन डिग्री लुढ़का

Thu, 07 Feb 2019 01:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फरवरी में बारिश से लुढ़का पारा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वसंत की ओर बढ़ रहे मौसम ने बुधवार को करवट बदल ली। बदला मिजाज गरुवार को जारी है। कल से कई बार रुक रुक कर बारिश होती रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज और शुक्रवार को भी ऐसी ही मौसम बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर विक्षोभ का असर लखनऊ के मौसम पर दिख रहा है। इसके चलते कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन


इसके चलते लोगों ने फरवरी में सावन को अहसास किया। सुबह से शाम तक छह से बीस किमी रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। बादल गरजने के साथ लोगों की नींद खुली, तो दोपहर में तेज हवाओं के साथ पानी बरसता रहा। दिन और रात के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन तापमान २२ व रात १२ डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम खराब होने के कारण कई इलाकों में बिजली का संकट भी बना रहा। बारिश व हवा थपेड़ों से एलटी लाइन के तार टूटने से व पेटी फ्यूज होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें