फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने कहा- योगी सरकार का बजट महिला व किसान विरोधी, किसी को कुछ नहीं मिला

Thu, 07 Feb 2019 01:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मीडिया को सम्बोधित करते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सरकार द्वारा पेश किए गए मेगा बजट को सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने महिला व किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों को सस्ती सिंचाई, खाद और बिजली जैसा कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है जबकि सपा सरकार के बजट में खाद के दाम कम किए गए थे और सिंचाई मुफ्त कर दी गई थी। बजट में गेहूं, धान और गन्ना किसानों के भुगतान का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने जो किया था। उन्हीं का बखान किया गया है जबकि बिजली व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए कोई एलान नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजट में हिंदू धर्म के लिए पैसा दिया गया है जबकि मुसलमान, बौद्घ, सिख और ईसाई धर्म के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। यह सबका साथ सबका विकास का समर्थन करने वाला बजट नहीं है। ये सरकार जनता को बांटने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन होने से भाजपा के लोगों का दिमाग उड़ गया है। हम लोकसभा चुनाव में 80 में से 80 सीटें जीतेंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव में 385 सीटें जीत के दिखाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें