फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला मित्र से फोन पर झगड़े के बाद किशोर ने लगा लिया फंदा

विज्ञापन
महिला मित्र से फोन पर झगड़े के बाद किशोर ने लगा लिया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के विधायक चौराहे के पास रहने वाले मोहित कश्यप के 17 वर्षीय बेटे सूरज ने शुक्रवार को फंदा लगा लिया। आरोप है कि सूरज का उसकी महिला मित्र से फोन पर विवाद हुआ था। थाना प्रभारी भरत पाठक ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

मोहित गाड़ी चलाते हैं और उनकी पत्नी सविता राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सफाईकर्मी हैं। मृतक के भाई रवि कश्यप ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूरज फोन पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान उसकी जमकर कहासुनी हुई। थोड़ी देर बाद वह कमरे में चला गया। शाम को जब सविता काम से लौटीं तो कमरा भीतर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह सविता कमरे में दाखिल हुईं तो किचन में लगी खिड़की के सहारे सूरज फंदे पर लटका मिला।

सविता के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। सूरज को फंदे से उतारकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रवि ने पुलिस से जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस सूरज की कॉल डिटेल खंगाल कर पता लगाए कि उसका किससे विवाद हुआ था। परिजनों ने सूरज की महिला मित्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें