फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को शुगर का मुफ्त इलाज मिलेगा, एसजीपीजीआई से निकले पांच एंडोक्राइनोलॉजिस्ट की पहल

Tue, 19 Jan 2021 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. अजय शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दो बेटियों के माता-पिता और 18 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को हार्मोन से संबंधित बीमारियों का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके लिए एसजीपीजीआई से डीएम एंडोक्राइन की डिग्री लेकर निकले पांच डॉक्टरों ने अभियान हार्मोन इंडिया शुरू किया है। यूपी में इसकी कमान डॉ. अजय शुक्ला संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


हार्मोन से जुड़ी कई बीमारियां पूरी तरह से ठीक हो सकती हैं, लेकिन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट की कमी से समय रहते इलाज नहीं हो पाता है। वहीं, सिर्फ एसजीपीजीआई में विभाग चल रहा है। डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण लोगों को हार्मोन से होने वाली समस्याओं की जानकारी नहीं है। अभी शहरी इलाके में अभियान शुरू किया गया है। आगे अति पिछड़े गांवों में भी कैंप लगाए जाएंगे। बेटियों पर फोकस की बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर हार्मोनल समस्याएं उनमें ही पाई जाती हैं।

इन बीमारियों का मिलेगा इलाज
डायबिटीज, थायराइड, बांझपन, नपुंसकता, मासिक धर्म अनियमितता, जननांगों का विकास न होना, पुरुषों में स्तन बनने, शारीरिक विकास न होने, बार-बार पथरी बनने, सोडियम, पोटैशियम, कैलशियम का कम या ज्यादा होना आदि।
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं संपर्क
हार्मोन से संबंधित बीमारियों के मुफ्त इलाज के लिए मोबाइल नंबर 8400275050 या 7880495050 पर कॉल या व्हॉट्सअप कर डॉक्टरों से मिलने का समय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें