फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में मौसम के तेवर फिर हुए तल्ख, चढ़ने लगा पारा, अब लू के आसार

Sun, 07 May 2023 08:58 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में मौसम के तेवर तल्ख होना शुरू हो गए हैं। मौसम विज्ञानियों ने तापमान बढ़ने और लू चलने के आसार जताए हैं। हालांकि, प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों से खुशनुमा चल रहे मौसम के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। झांसी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 37.7 डिग्री था।

विज्ञापन


लखनऊ का भी पारा बढ़कर 36.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को यह 34.2 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी का ये हाल तब है जब तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मई के मौसम पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने और लू चलने की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें - Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें, ये करीबी खोलेगा सारे राज, हथियारों का करता था इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पारा चढ़ते ही यूपी में बढ़ी बिजली की मांग, उत्पादन इकाइयां अलर्ट, ग्रामीण इलाकों में कटौती


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सात मई से बारिश के आसार कम हो गए हैं। इससे तापमान बढ़ने और लू चलने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात हुई है। चुर्क में 1.6 मिमी बारिश हुई है। रविवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें