फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में 40 उम्र वालों को भी मौका

Fri, 20 Sep 2013 02:07 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती की आयु सीमा में पांच वर्ष का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


अब यह 40 वर्ष होगी। यह जानकारी बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने दी।

बृहस्पतिवार को यहां रमाबाई अंबेडर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में शिरकत करने पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी किए जाने की उम्मीद है। नवंबर 2011 में हुई टीईटी में पास हजारों ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनकी आयु 35 वर्ष से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में शासन से लेकर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव तक से गुहार लगाई थी कि आयु सीमा 5 वर्ष और बढ़ा दी जाए ताकि उन्हें भी मौका मिल सके।

उल्लेखनीय है कि उच्च प्राइमरी स्कूलों में पहली बार विज्ञान व गणित के 29,334 शिक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें