फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: देवा कस्बे में मिलीं 20 तलवारों से मची सनसनी, मामले की जांच शुरू

Fri, 29 Sep 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
तलवारें मिलने से मची सनसनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवा कस्बा के भयारा मार्ग पर एक पेड़ के नीचे बोरे में 20 तलवारों की बरामदगी के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धारदार तलवारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अजमेर से आने वाली टूरिस्ट बस से लाई जा रही यह तलवारें जायरीन यहीं छोड़कर चले गए है।
विज्ञापन


छोड़ने के पीछे माना जा रहा है कि बुधवार को बहराइच में पुलिस द्वारा तलवारों के बरामदगी और पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद बचाव में यह कदम उठाया गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि तलवारों की बरामदगी की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आने वाली सभी बसों की निगरानी के निर्देश दिए गए है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली व कस्बा देवा के मोहल्ला कचेहरान अंतर्गत भयारा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह जायरीनों से भरी बस खड़ी थी। इसी दौरान वहां पर बस की छत से तलवारों से भरा एक बोरा गिर गया। जिसके खुलते ही उसमें से तलवार निकली। तलवार देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दिया। सीओ सिटी आरएन सिंह ने बताया जायरीनों के राजस्‍थान से लेकर तलवार आने की चर्चा की जा रही है। वहां ये खुलेआम बिकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें