लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। बिहार की 49 वर्षीय महिला को शरीर में दर्द के साथ अन्य परेशानी के चलते इलाज के लिए गोरखपुर लाया गया था।
हालत में सुधार न होने पर उसे 4 जून को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसे 5 जून को केजीएमयू में दिखाया गया। यहां 6 जून को डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू की जांच लिखी। 7 जून को मिली रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। उसका इलाज केजीएमयू के आइसोलेटेड वार्ड में चल रहा है।
इसी तरह आलमबाग का आठ साल का बच्चा परिवार के साथ नैनीताल घूमने गया था। वहां उसे बदन में तेज दर्द व उल्टी की शिकायत हुई। 30 मई को हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ लौट गए।