फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत, बेटी में हुई वायरस की पुष्टि

Sat, 27 May 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है। हालांकि मरीज की स्वाइन फ्लू की जांच नहीं कराई गई थी, लेकिन उसकी बेटी में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि 22 मई को उसके पिता की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी। सीमओ डॉ. जीएस वाजपेई ने बताया कि पीड़ित के घर रैपिड रिस्पॉन्स टीम भेजकर टेमीफ्लू की दवा दी गई है। 

सीएमओ ने बताया सरोजनीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति 16 मई को दिल्ली से लौटे उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तेज बुखार और गले में संक्रमण भी था। परिवारीजनों ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। 21 मई को  एसकेडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल और फिर सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहारा में 22 मई दोपहर करीब 3.39 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बेटी को भी वैसी ही तकलीफ हुई। पीजीआई में जांच कराने पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें