फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़बाजों को झटका, नौकरी चाहिए तो पहले साफ करना होगा नाला

Fri, 02 Sep 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
जिन लोगों ने यह सोचकर नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी पद के लिए आवेदन किया है कि जुगाड़ से काम चल जाएगा उन्हें झटका लगने वाला है। नगर निगम इन अभ्यर्थियों से नाले की सफाई कराकर देखेगा। 
विज्ञापन


इसके आधार पर ही नियुक्ति की जाएगी। बसपा सरकार के दौरान हुई संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए नाले की सफाई करवायी गयी थी। 

3200 पदों के लिए पांच लाख अभ्यर्थियों को देखते हुए यह परीक्षा कई महीने चलने की उम्मीद है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.के. सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी के पद के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू हो सकेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

लाखों में आए आवेदन

डेमो प‌िक
संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर जो नियुक्त होंगे उनको 15 हजार रुपये महीना वेतन मिलेगा। नियमित कर्मचारियों को 20 हजार रुपये से अधिक वेतन मिलता है। 

लाखों की संख्या में आवेदन आने से सिर्फ लिफाफा खोलने और उनकी सूची बनाने में 20 कर्मचारी लगाने पड़े हैं। एक लाख फार्मों की लिस्टिंग के बाद ही साक्षात्कार शुरू किया जाएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें