फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की लड़कियों के लिए GOOD NEWS, क्लिक करके पढ़ें

Fri, 02 Sep 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : Demo
विज्ञापन
सूबे में जल्द ही छह नए महिला पॉलीटेक्निक खोलने के साथ ही 30 महिला छात्रावासों का भी निर्माण कराया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा मंत्री फरीद महफूज किदवई ने बताया कि यह प्रयास तकनीकी शिक्षा के प्रति छात्राओं का रुझान बढ़ाने के लिए हो रहा है। इसके लिए सरकार पिछले साल टॉपर छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने की शुरुआत भी कर चुकी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा मोनिका एस गर्ग ने बताया कि छात्राओं को उनके घर के पास ही तकनीकी शिक्षा मिल सके इसके लिए हर मंडल में कम से कम एक महिला पॉलीटेक्निक बनाने का निर्णय लिया है। 

इसी के तहत विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, देवीपाटन मंडल के बहराइच और कानपुर मंडल के कन्नौज में महिला पॉलीटेक्निक खोला जा रहा है। बाकी तीन मंडलों में अगले वित्तीय वर्ष में पॉलीटेक्निक खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर तक छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राश‌ि

डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
पॉलीटेक्निक में छात्राओं के न आने के पीछे गर्ल्स हॉस्टल न होना भी एक कारण माना जाता है। इसे देखते हुए अब सभी पॉलीटेक्निक में महिला छात्रावास बनेंगे। 

इस समय 30 ऐसे पॉलीटेक्निक हैं जहां गर्ल्स हॉस्टल नहीं हैं। पहले चरण में 15 में गर्ल्स हॉस्टल बनाये जाएंगे। 15 छात्रावासों का निर्माण अगले वित्त वर्ष में होगा।

सक्षम बालिका-सम्पन्न परिवार योजना के तहत पॉलीटेक्निक में प्रथम तीन स्थान पाने वाली छात्राओं को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जानी है। मोनिका एस गर्ग ने बताया कि यह धनराशि छात्राओं के अकाउंट में 15 अक्तूबर से पहले पहुंच जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें