फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी कैबिनेट 2.0: मोदी के खास अरविंद शर्मा बने कैबिनेट मंत्री, तस्वीरों ने देखें यूपी का पूरा मंत्रिमंडल

Sat, 26 Mar 2022 03:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
यूपी की नई सरकार ने शुक्रवार को शपथ ले ली है। प्रदेश की नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 52 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी अफसर रहे अरविंद कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। बीते करीब डेढ़ वर्ष से ही चर्चा हो रही थी कि वह योगी कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वाराणसी व आसपास के क्षेत्र में उनके कुशल प्रबंधन की काफी तारीफ हुई थी।

एके शर्मा 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसर रहे हैं। मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एके शर्मा ने उनके साथ 2001 से 2013 तक काम किया । इसके बाद मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद डेप्यूटेशन पर पीएमओ में आ गए। केंद्र सरकार में वह ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर रहे और 2017 में एडिशनल सेक्रेटरी बनाए गए। उन्हें बीते वर्ष योगी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

आगे देखें, शपथग्रहण समारोह की तस्वीरें:
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

3 of 10
केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केशव इसके पहले भी उप मुख्यमंत्री रहे हैं।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ लेने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
सुरेश खन्ना और भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन

6 of 10
अनिल राजभर व जितिन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
अनिल राजभर व जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेते हुए...।
विज्ञापन

7 of 10
राकेश सचान व अरविंद कुमार शर्मा। - फोटो : amar ujala
राकेश सचान व अरविंद कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री की शपथ लेते हुए।
 

8 of 10
- फोटो : amar ujala
योगेंद्र उपाध्याय व आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेते हुए।

9 of 10
डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala
डॉ. संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के नए मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें