फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र देव ने अखिलेश पर साधा निशाना : बोले, जंग लगी पंक्चर साइकिल रेस नहीं जीत सकती

Thu, 05 Aug 2021 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश सीएम की कुर्सी का सपना देख रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर रखने का मन बना चुकी है।

 
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की जंग लगी पंक्चर साइकिल रेस नहीं जीत सकती है। अखिलेश सीएम की कुर्सी का सपना देख रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर रखने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के रूप में सपा की अकर्मण्यता व नकारात्मकता को जनता ने देख लिया है। अखिलेश कहते हैं कि वे समाजवादी नेता और चिंतक जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर चल रहे हैं, लेकिन जो व्यक्ति अपने पिता के नक्शे कदमों पर नहीं चल पाया वो जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर कैसे चल सकता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के लिए राजनीति केवल पर्यटन व जनता का दुख-दर्द मनोरंजन है। 2022 में भी जनता भाजपा को विजयश्री का आशीर्वाद देकर विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें