फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र देव बोले, मिशन 2022 की तैयारी में जुटें प्रकोष्ठों व विभागों के पदाधिकारी

Tue, 27 Jul 2021 01:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्ष आज मुद्दा विहीन है। 
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के मोर्चे, प्रकोष्ठों और विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नवनियुक्ति प्रभारियों, संयोजकों और सहसंयोजकों को चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को प्रकोष्ठों और विभागों की नवगठित टीमों की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्ष आज मुद्दा विहीन है। इसलिए वह झूठ और भ्रम के सहारे लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के साथ विपक्ष के झूठ को बेनकाब करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ें।

महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि नए दायित्वों से जुड़े लोग जनता से अपना सीधा संवाद रखें। जिन लोगों को नए दायित्व मिले हैं, वह ईमानदारी से 2022 के लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाएं। इस अवसर पर कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सह-संगठन मंत्री कर्मवीर, शिवकुमार पाठक, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विनीत शारदा, मनीष दीक्षित, तरुणकांत त्रिपाठी, अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें