फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: स्वामी प्रसाद के पुत्र उत्कृष्ट कांग्रेस में हुए शामिल, मनोज पांडेय के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

Sat, 18 May 2024 06:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इसे मौर्य वोटों को कांग्रेस में डायवर्ट करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट व प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ज्वाइन करने पर प्रियंका गांधी ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


विधायक मनोज पांडेय के बीजेपी में जाने के बाद उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से मनोज पांडे के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसे मनोज पांडेय को घेरने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मौर्य वोट कांग्रेस में डायवर्ट करने की तैयारी चल रही है।

दरअसल, सपा विधायक मनोज पांडेय शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस को नुकसान होने के अनुमान लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन


रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। खुद प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत के लिए लगातार कैंप कर रही हैं। वो हर रोज नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर भाजपा को निशाने पर ले रही हैं।
विज्ञापन


रायबरेली व अमेठी में 20 मई को मतदान होना है। अमेठी सीट पर गांधी परिवार के करीबी और कई दशकों से वहां काम कर रहे किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी हैं। उनके लिए राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया था।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें