फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन करने गए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे ने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को पीटा

Fri, 03 Feb 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटों से हाथापाई के दौरान समर्थक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे और ऊंचाहार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य और उनके समर्थकों ने बृहस्पतिवार को नामांकन कक्ष के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की पिटाई कर दी। उत्कृष्ट के समर्थक नामांकन के दौरान नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


जब कलेक्ट्रेट में शांति व्यवस्‍था बनाए रखने के लिए तैनात मजिस्ट्रेटों ने उन्हें रोका तो वे भड़क गए। पिटाई के दौरान मौके पर तैनात सीओ व थानेदार तमाशबीन बने रहे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की तहरीर पर पुलिस ने उत्कृष्ट और 40 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारेबाजी करने से रोका तो हुई हाथापाई

मजिस्ट्रेटों से हाथापाई के दौरान समर्थक - फोटो : amar ujala
नामांकन स्‍थलों में शांति व्यवस्‍था बनाए रखने के लिए डूडा के परियोजना निदेशक सुधाकांत मिश्रा एवं जिलाक कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार को मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों ने उत्कृष्ट व समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। आरोप है कि इससे भड़के उत्कृष्ट व समर्थकों ने दोनों की पिटाई कर दी। सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें